थाना कादरचौक पुलिस द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण को मय 315 बोर का तमन्चा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना कादरचौक पुलिस द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण को मय 315 बोर का तमन्चा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

Wednesday, January 3, 2024 | January 03, 2024 Last Updated 2024-01-04T01:56:07Z
    Share
लोकेशन बदायूँ

थाना कादरचौक पुलिस द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण को मय 315 बोर का तमन्चा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

डॉ0 ओपी सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन मे अवैध शस्त्र व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत *थाना कादरचौक पुलिस द्वारा दिनाँक 03.01.2023 को मुखविर की सूचना पर थाना कादरचौक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कादरवाडी तिराहे से समय सुबह 06.10 बजे वांछित अभियुक्तगण 1.ज्ञान सिह पुत्र दयाराम शाक्य नि0 कस्बा व थाना कादरचौक जिला बदायूँ, 2.राजकुमार जोशी पुत्र राजेन्द्र जोशी नि0ग्राम नवाबगंज नगरिया थाना सिकन्द्रपुर वैश्य जिला कासगंज को मय एक अदद तमन्चा 315 बोर मय 02 अदद कार0 जिन्दा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया ।* जिनके सम्बन्ध मे थाना कादरचौक पर मु0अ0स0-520/2023 धारा 307 भादवि पंजीकृत है। जिसकी घटना का उक्त अभियुक्त गण द्वारा जुर्म इकबाल किया है। 

उपरोक्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे पूर्व से थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 -520/2023 धारा 307/34 भादवि व 3/25(1-B)(a)A Act पंजीकृत किया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया।

अभियुक्त गण उपरोक्त ने जुर्म से इकबाल करते हुये बताया कि साहब इरफान पुत्र हाकिम हुसैन निवासी ग्राम नियाजी नगला थाना सिकन्दर बैश्य जिला कासगज से हमारी काफी पुरानी जान पहचान है


पहले मै भी उसी क्षेत्र के ग्राम ढरैय्या नगला गाँव मे रहता था इरफान के साथी राजकुमार पुत्र राजेन्द्र से भी जान पहचान इरफान ने ही करायी थी घटना वाले दिन 28.12.2023 को इरफान ने हमको फोन किया कि हम कादरचौक आ रहे है ।


उसके कुछ देर बाद इरफान और राजकुमार दोनो कादरचौक आ गये हम तीनो लोगो ने कुछ देर बात चीत की उसके बाद इरफान ने पैसे दिये तो आठ क्वाटर देशी शराब खरीदी गयी कादरचौक के दक्षिण की तरफ हम लोगो ने बाग मे बैठकर


 शराब पी तभी इरफान ने हम दोनो से कहा कि हमारा लडका इकराम, कमल हसन के कत्ल के मु0अ0स0-525/2023 धारा 147/302/34 भादवि मे उझानी थाने से जेल गया था उसमे हमारे साले बगेरा पाँच रिश्तेदार भी जेल मे है


हमारे लडके इकराम को पखां नगला कछला के नजीम पुत्र बाखर व जूने आलम पुत्र इसरार ने झूठे जेल भेजवा दिया था तबसे मै बहुत परेशान हूँ


यह दोनो मृतक कमल हसन के सगे बहनोई है इन्ही दोनो ने हमारे मुकदमे मे फैसला नही होने दिया जिसकी बजह से हमारा लडका इकराम जेल मे है ।

इनसे मेरी रन्जिश चल रही है इनको फँसाने के लिए यहाँ हम किसी को एक राय होकर जान से मारने की नियत से गोली मारेगे और जूने आलम और नजीम को फँसाने के लिए उनका नाम व मो0न0 का कागज मौके पर छोड देगे जिसमे वह दोनो जेल चले जायेगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close