सनदुल औलिया हजरत ख्वाजा अलहाज़ मोहम्मद फसाहत हसन शाह के 23 वें उर्से पाक के मौके पर सरकारी चादर पेश की गई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सनदुल औलिया हजरत ख्वाजा अलहाज़ मोहम्मद फसाहत हसन शाह के 23 वें उर्से पाक के मौके पर सरकारी चादर पेश की गई

Tuesday, January 9, 2024 | January 09, 2024 Last Updated 2024-01-09T14:09:08Z
    Share
सनदुल औलिया हजरत ख्वाजा अलहाज़ मोहम्मद फसाहत हसन शाह के 23 वें उर्से पाक के मौके पर सरकारी चादर पेश की गई

मिलक- रामपुर आज हज़रत ख़्वाजा मुहम्मद फ़साहत हसन शाह रहमतुल्लाह अलैह का 23 वेँ सालाना उर्से पाक का पहला दिन था‌। आज सुबह 7 बजे दरगाह शरीफ़ पर क़ुरआन ख़्वानी का आयोजन किया गया लखनऊ से तशरीफ़ लाए
 मस्जिद शाहे रज़ा के पेशे इमाम हाफिज़ व क़ारी अनवार अहमद जहाँगीरी ने उर्से पाक में संसदीय आए हुए ज़ाएरीन हज़रात के साथ दरगाह शरीफ़ पर फ़ातेहा व सलातो सलाम पढ़ा और सभी के लिए दुआए ख़ैर की।


हज़रत ख़्वाजा मुहम्मद फ़साहत हसन शाह रहमतुल्लाह अलैह जिन्हे ग़ैबी लक़ब सनदुल औलिया के नाम से जाना जाता है, आप का 4 दिवसिय सालाना उर्से पाक हर साल की तरह इस साल भी भैंसोड़ी शरीफ़, मिलक, ज़िला रामपुर में बहुत धूम धाम से मनाया जा रहा है।


जिसमें शिरकत करने के लिए हिंदुस्तान के हर राज्य से आपके चाहने वाले हज़रात तशरीफ़ लाते हैं और आपकी बारगाह में खिराजे अक़ीदत पेश करते हैं।


उर्से पाक मे आने वाले सभी ज़ाएरीन के लिए के बड़े पैमाने पर लंगर के एहतेमाम होता है और आपके लंगर ख़ाने मे सभी लोग एक साथ बैठ कर लंगर खाते हैं और बुज़ुर्गों के फ़ैज़ान से मालामाल होते हैं।


और आज शाम 6 बजे दरगाह शरीफ़ पर सरकारी चादर शरीफ़ पेश की गई, सरकारी चादर दरगाह शरीफ़ के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा मुहम्मद सबाहत हसन शाह


 मद्देज़िल्लहुल आली के घर से चल कर दरगाह शरीफ़ पर पहुँची, जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की। चादर शरीफ़ से पहले महफ़िले समा का आयोजन हुआ जिसमें क़व्वालों ने सूफ़ियाना कलाम पेश किए गए।


दरगाह शरीफ़ के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा मुहम्मद सबाहत हसन शाह मद्देज़िल्लहुल आली ने सभी के लिए दुआए ख़ैर की, और मुल्क व सूबे की ख़ुशहाली के लिए दुआ की। सरकारी चादर के जुलूस में बम्बई, कलकत्ता,


पंजाब, बनारस, फ़रीदपुर, कलियर, हरिद्वार, बरेली आदि जगहों से आए हुए मंसूर भाई, फ़रीद सबाहती, हकीम साहब, रफ़ीक अहमद साहब,

रईस खाँ, सुहैल ख़ान, मौलाना अनवार जहाँगीरी लखनवी, मौलाना नवाज़ ग़ाज़ीपुरी, मौलाना शहाबुद्दीन मिस्बाही, मुनव्वर शैख़, दाऊद अहमद आदी लोगों ने शिरकत की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close