अयोध्या से रामेश्वर की 4000 किमी की पदयात्रा कर रही शिप्रा पाठक
अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है ऐसे में भक्त अपने अपने तरीके से भक्ति को प्रदर्शित कर रहें हैं ।
ऐसे में जनपद बदायूँ के कस्बा दातागंज की 35 वर्षीय बेटी शिप्रा पाठक अयोध्या से रामेश्वर की 4000 किमी की पदयात्रा कर रही है। वे राम वन गमन की के पथ में पड़ने वाली नदियों से जल एकत्रित कर रामेश्वर में अभिषेक करेंगी।
जबलपुर पहुँचने पर गौरीघाट पर स्थानीय लोंगो ने उनका अभिनन्दन किया। अंग्रेजी साहित्य से परास्नातक कर चुकी शिप्रा पाठक कहती है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था परंतु अयोध्या से रामेश्वर तक जाने बाले मार्ग में प्रभु राम के तत्व स्थापित हैं,
राम को जानने के लिए जल,जंगलों वन्यजीवों, नदियों,पहाड़ों को जानना होगा और सभी के उत्थान के लिए कार्य करना होगा। तभी भारतबर्ष में रामराज्य की स्थापना होगी।
इस यात्रा से पहले शिप्रा पाठक नर्मदा,सरयू,शिप्रा एवम अन्य नदियों की पदयात्रा कर चुकी है। उन्होंने बताया कि गोमती नदी की 1005 किमी की यात्रा
करने बाली वह भारत की महिला है। प्रकृति से प्रेम करने बाली शिप्रा पाठक बताती है कि उनकी यात्राओ का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोंगो को पर्यावरण के