आखरी लीग मैच मे चंदौसी ने वरेली को 5 विकट से पराजित किया
पहला क्वाटर फाइनल विसौली और वगरैन के वीच खेला जायेगा
बगरैन = 1 जनवरी से 9 बा खुसरो कप क्रिकेट टुनामेंट खुसरो डिग्री कालेज के मैदान पर चल रहा है जिसमे आखरी लीग मैच खुसरो पी जी कालेज वरेली तथा चंदौसी क्रिकेट क्लव चंदौसी के वीच खेला गया ,
बरेली टास हारकर पहले वल्ले वाजी करते हुए 13 ओवर मे 10 विकट पर 74 रन बनाये , जिसमे इन्द्रपाल ने 15 मोहित ने 13 तथा अशोक ने 11 रन की पारी खेली , चन्दौसी के सोनटी तथा फरान ने तीन तीन तथा शिवम तथा वंशल ने दो दो विकट लिये ,
चन्दौसी ने धीमी शुरुरात करते हुए 14 ओवर मे 5 विकट पर 75 रन बनाकर 5 विकट से मैच जीत लिया , सोनटी 25 फरान 22 तथा विशाल ने 10 रन की पारी खेली ।
अंकेश ने 3 गौरव अशोक ने एक एक विकट लिया , मुख्य अतिथि गुलाम नवी प्रधान बगरैन ने सोनटी को मैन आफ दा मैच ट्राफी देकर सम्मानित किया ।