कम्प्यूटराइजेशन कराने के सम्बन्ध में 66 बी-पैक्स का चयन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कम्प्यूटराइजेशन कराने के सम्बन्ध में 66 बी-पैक्स का चयन

Thursday, January 11, 2024 | January 11, 2024 Last Updated 2024-01-11T11:05:54Z
    Share
कम्प्यूटराइजेशन कराने के सम्बन्ध में 66 बी-पैक्स का चयन


बदायूँः 11 जनवरी। जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में भारत सरकार के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय कार्यान्वयन और निगरानी कमेटी, जनपद से सम्बद्ध 132 बी-पैक्स में कम्प्यूटराइजेशन की स्थिति की की बैठक आयोजित की गयी।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लि0 विनय सिंह ने अवगत कराया कि 33 बी-पैक्स का डाटा सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जा चुका है, तथा अन्य 33 बी-पैक्स पर कम्प्यूटराइजेशन कराने के सम्बन्ध में बी-पैक्स का चयन किया गया। 

डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद में अवशेष 66 बी-पैक्स का वर्ष 2022-23 का ऑडिट पूर्ण होने के उपरान्त इन पैक्स में कम्प्यूटराइजेशन का कार्य प्रारम्भ किया जाए। उन्होनें कहा कि बी-पैक्स के कम्प्यूटरीकरण होने के उपरान्त कृषकों को


 समिति द्वारा उपलब्ध की जा रही सभी सेवायें ऑनलाईन प्राप्त होंगीं, तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होगी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा सभी बी-पैक्स की कैश एण्ड कैरी ऋण सीमा 10.00 लाख रूपए स्वीकृत की गयी है, जिस पर ब्याज की आपूर्ति भारत सरकार/राज्य सरकार स्तर से की जाएगी।


जनपद में कार्यरत सभी बी-पैक्स पर उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी, जिससे कृषकों को उर्वरक/बीज आदि की कोई समस्या नहीं रहेगी। इस अवसर पर ए0आर0 कॉपरेटिव महेन्द्र सिंह,

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार, सदस्य संयोजक सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लि0 विनय सिंह सहित अन्य संबंधित अध्किरी मौजूद रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close