कुंवर नरेंद्र एवं निर्मला मेमोरियल पूर्व माध्यमिक विद्यालय नूरपुर में रविवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का श्रीगणेश श्रीगुरू पूजन से हुआ। भारतीय संस्कृति का अनुपालन एवं अतिथि देवो भव की भावना से ओतप्रोत मुख्य अतिथि परम पूज्य महंत ओमेंद्र जी मनोना धाम ब बीजेपी जिलाध्यक्ष आँवला श्री आदेश प्रताप सिंह का तिलक माला
शाल एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथि सत्कार किया।
विद्यालय के प्रबंधक अरुण प्रताप सिंह ने स्वागत संबोधन से मुख्य अतिथि तथा उपस्थित अन्य गणमान्य जनों का हार्दिक अभिनन्दन एवं अतिथि सत्कार किया।
साथ ही विद्यालय की विविध उपलब्धियों के बारे में सबको अवगत कराया।
छात्र-छात्राओं ने गणेश वन्दना, राधाकृष्ण नृत्य, जुम्बा नृत्य, वन्दे मातरम नृत्य, साड़ी ड्रिल, सेक रेस, डम्बब ड्रिल, रस्सा कसी , गेंद-बाल्टी दौड़ आदि मनमोहक एवं आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि परम पूज्य महंत ओमेन्द्र महाराज ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की विशेष रूचि एवं कलात्मक प्रतिभा प्रशंसनीय रही। शिक्षा का उद्देश्य बालक का विभिन्न तरीकों से विकास करना है।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त मे प्रधानचार्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं
अन्य गणमान्य महानुभावों का आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया। राष्ट्रगान के पश्चात् कार्यक्रम का समापन हुआ प्रधानाचार्य गौरव प्रताप सिंह,ABKSM ब्रज क्षेत्र महामंत्री प्रेमपाल सोलंकी गोपाल सिंह गुड्डू फौजी विनीत सिंह राठौड़ प्रभाकर शर्मा