सम्भल बहजोई
विकसित भारत संकल्प यात्रा ।
आज भारतीय जनता पार्टी जनपद संभल विधानसभा असमोली के ग्राम मन्नी खेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के निमित्त मुख्य अतिथि चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू भैया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बबीता द्वारा की गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू भैया ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र व प्रदेश सरकार अन्न से लेकर जल तक की चिंता माननीय मोदी जी माननीय योगी जी कर रहे हैं।
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन,
उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास, किसान सम्मन निधि, सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।