स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर होगा बस स्टेशनों एवं कार्यशालाओं का नामकरण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर होगा बस स्टेशनों एवं कार्यशालाओं का नामकरण

Tuesday, January 9, 2024 | January 09, 2024 Last Updated 2024-01-09T15:38:14Z
    Share

लोकेशन बदायूँ

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर होगा बस स्टेशनों एवं कार्यशालाओं का नामकरण

बदायूँः 09 जनवरी। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत बदायूँ डिपो के बस स्टेशनों एवं कार्यशालाओं के नामकरण स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं से जुड़े क्रांतिकारियों के नाम पर करने के निमित्त आहूत बैठक में जनप्रनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। समिति अध्यक्ष जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा प्रस्ताव परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा नगर बस स्टेशन हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुंशी टीका राम सिंह, डिपो कार्यशाला बदायूँ हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सियाराम गुप्ता, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य द्वारा बस स्टेशन बिसौली हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 बाबू ब्रजबल्लभ तथा दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह द्वारा बस स्टेशन दातागंज हेतु लोकतंत्र सेनानी स्व0 रामपाल सिंह के प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। समिति द्वारा प्रस्ताव परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ को प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समिति सदस्य सहायक सम्भागीय अधिकारी प्रशासन राम बचन गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रवन्धक धरणेन्द्र कुमार चौबे, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close