अयोध्या स्थित श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पटवाई चौराहे पर गूंजे श्रीराम के जयकारे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अयोध्या स्थित श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पटवाई चौराहे पर गूंजे श्रीराम के जयकारे

Monday, January 22, 2024 | January 22, 2024 Last Updated 2024-01-22T15:49:53Z
    Share
अयोध्या स्थित श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पटवाई चौराहे पर गूंजे श्रीराम के जयकारे
----------------------------------------------
चारों ओर हर्ष का माहौल उत्सव के रूप में नजर आया

*शाहबाद(पटवाई)*- शाहाबाद पटवारी के अंतर्गत आज सोमवार को कस्बा पटवाई में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा। प्रभु श्रीराम समर्पित इस महोत्सव में सीता लक्ष्मण और हनुमान जी समर्पित सुंदर-सुंदर झांकियां का प्रदर्शन किया गया। जिसको देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पटवाई में भी राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पटवाई चौराहा एवं मुख्य मार्गों पर सुंदर झांकियां का प्रदर्शन हुआ। और इसी के साथ थाना क्षेत्र के सैकड़ो गांवों से राम सीता लक्ष्मण के वेशभूषा सैकड़ो झांकियां प्रदर्शन के रूप में नजर आई।


22 जनवरी सुबह सोमवार को कस्बा पटवाई में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पटवाई चौराहे पर श्री राम भगवान का सेल्फी प्वाइंट लगाया। पटवाई क्षेत्र के बहुत सारे लोगों ने भगवान राम के फोटो के साथ फोटो खींची। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटवाई चौराहे से नदनऊ, नरखेड़ी रजोड़ा,सूरजपुर नवाबगंज ,घोसीपुरा सोना, निसबी मझरा , निसवा,


आदि सैकड़ो गांव में भगवान राम की झांकियां निकाली, इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे राकेश गुप्ता कुमरपाल धानसिंह लोधी ,


बिरजेश प्रधान बजरगदल के कार्यकर्ता ,गोविंद सिंह प्रखंड मंत्री , राजीव अध्यक्ष , राजेंद्र सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष सयोजक। , संजीव।विजयपाल सिंह सहसायोजक , विद्यार्थी प्रमुख , प्रमोद कुमार, जिला सेवा प्रमुख , ओमवीर सिंह, आदि।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close