राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सैकड़ों रामभक्तों की जीत : जुगेश अरोरा उर्फ कुक्कू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सैकड़ों रामभक्तों की जीत : जुगेश अरोरा उर्फ कुक्कू

Saturday, January 20, 2024 | January 20, 2024 Last Updated 2024-01-21T02:54:52Z
    Share
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सैकड़ों रामभक्तों की जीत : जुगेश अरोरा उर्फ कुक्कू

रामपुर। भाजपा नेता जुगेश अरोरा उर्फ कुक्कू ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को स्वयं के साथ सैकड़ों रामभक्तों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि राममंदिर स्थापना को लेकर विश्व हिंदू परिषद आंदोलनरत था।

उन्हे  रामपुर का जिला संयोजक बनाया गया था। श्री राम  सेवा समिति का गठन किया गया था। राम ज्योति यात्रा निकाली जा रही थी गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ा जा रहा था।
.
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल का पड़ाव उनका घर बना हुआ था। तब उनका मार्ग दर्शन और सान्निध्य मिला। 
अयोध्या में राम मंदिर के लिए किस रणनीति से काम करना है उसकी योजना समझाते थे।


 शिला पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। गांवों से शिलाएं लाकर मुरादाबाद में एकत्रित की गई यहां से ट्रकों से अयोध्या भेजी गईं। कुक्कू बताते हैं कि वर्ष 1990 में मुलायम सरकार रामसेवकों पर जुल्म कर रही थी।

 विहिप का पूरा आंदोलन बेहद सावधानी और गुप चुप चला। प्रशासन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक शिव बहादुर के साथ उन्हें गिरफ्तार किया।

वर्ष 1991 में श्री राम चबूतरा पूजन के लिए राम सेवकों के साथ अयोध्या पहुंचे वहां भी पुलिस ने गिरफ्तार किया फिर देर रात में लखनऊ की सीमा पर छोड़ दिया।


इस लुका छिपी के बाद विवादित ढांचा गिराए जाने के दौरान वह भी अयोध्या पहुंचे थे। जिस राम आंदोलन को विहिप ने हवा दी थी  भाजपा ने उस आंदोलन को गति दी। उसके फलस्वरूप आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close