पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

Saturday, January 20, 2024 | January 20, 2024 Last Updated 2024-01-21T02:59:44Z
    Share

पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

रामपुर। कोतवाली पुलिस को शनिवार को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने उत्तराखंड बॉर्डर के निकट घूघा नदी पुल पर उत्तराखंड से आ रही कार की चेकिंग के दौरान 21 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद करते हुए


तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत करीब 46 लाख रुपये है। 22 जनवरी को होने वाले रामोत्सव को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कत बरत रही है।

 कोतवाल संदीप त्यागी के निर्देश पर शनिवार को एक टीम रामपुर-बाजपुर राजमार्ग स्थित शिकारपुर उत्तराखंड बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाजपुर दिशा से आ रही


तेज रफ्तार उत्तराखंड के नंबर की कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर कार को घूघा नदी के पुल पर रोक लिया।

चार चालक समेत तीन लोगों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर कार से 21.200 किलो गांजा बरामद हुआ।

तस्करों को कार समेत स्वार कोतवाली ले आया गया। पकड़े गए तस्करों में जावेद उर्फ डावला निवासी ग्राम बिजारखाता, रविंदर जैन उर्फ बबली निवासी मसवासी और दिलशाद निवासी मिलक खौद हैं।

कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 46 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह उत्तराखंड से गांजा तस्करी कर यूपी के विभिन्न शहरों में सप्लाई करते थे।


आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में मसवासी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, अनिल कुमार और अनिल कुमार शामिल हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close