जूनियर हाईस्कूल खंदक में हुई चोरी।सीसी टीवी कैमरे की एल ई डी,इनवर्टर बैटरा सहित हजारों का सामान किया पार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जूनियर हाईस्कूल खंदक में हुई चोरी।सीसी टीवी कैमरे की एल ई डी,इनवर्टर बैटरा सहित हजारों का सामान किया पार

Monday, January 29, 2024 | January 29, 2024 Last Updated 2024-01-29T12:56:45Z
    Share
जूनियर हाईस्कूल खंदक में हुई चोरी।
सीसी टीवी कैमरे की एल ई डी,इनवर्टर बैटरा सहित हजारों का सामान किया पार

कुछ माह पहले भी स्मार्ट क्लासरूम में हुई थी चोरी।
सहसवान=बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाईस्कूल खंदक में चोरों ने छुट्टी के दिनों में ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम।


    प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
   बदायूं मेरठ हाइवे पर सहसवान कोतवाली क्षेत्र में खंदक गांव पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने


 बताया कि 26जनवरी कार्यक्रम के बाद विद्यालय बंद कर जाने के बाद विद्यालयों का शीत अवकाश था जिस में सोमवार को जब विद्यालय खोला गया तो पता चला कि ऑफिस का ताला खुला पड़ा था,अंदर देखा तो चोरी की घटना का पता लगा।

    चोरों ने सीसी टीवी कैमरे की एल ई डी टीवी,इनवर्टर, बैटरा,पोर्टेबल स्पीकर,चोरी कर लिया साथ ही कैमरे के तार काट दिए और स्मार्ट क्लासरूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया जो टूट नही पाया।

    प्रधानाध्यापिका ने बताया की विगत वर्ष अप्रैल में भी स्मार्ट क्लासरूम का ताला तोड़कर समान चोरी हो गया था जिसकी कैमरे की फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी।

    प्रधानाध्यापिका के साथ उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष ए आर पी राजन यादव ने पैरवी करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close