शाहबाद। भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा शाहबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम ढकिया में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम ढकिया निवासी नत्थू सिंह खन्ना को मिष्ठान खिलाकर,
माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा श्री रामचरित मानस भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया
कि नत्थू सिंह खन्ना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व खण्ड संघ चालक शाहबाद, पूर्व जिला कार्यवाह रामपुर, प्रथम जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ रामपुर,
ढकिया के प्रथम अध्यापक, सन 1975 में इमरजेंसी में पैतालीश दिन तक जेल में रहे और लोकतंत्र रक्षक सेनानी रहे जो कि आज एक सौ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं।
आपके अथक प्रयासों से ग्राम ढकिया में खान सिंह जनता इंटर कॉलेज प्रारंभ कराया गया जो कि आज भी संचालित है। जिससे पूरे भारतीय किसान संघ परिवार में खुशी का माहौल
है। आपके द्वारा जनपद में संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया था जो कि आज हमें विरासत में मिला है। और हम उसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।