संभल ब्रेकिंग
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में बुआ भतीजे ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप गुनावत वर मौके पर पहुंच गए हैं।
गुनौर कोतवाली क्षेत्र के पूठरी गांव के कई परिवार गुन्नौर कस्बे के निकट ही ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे हैं। यह परिवार ईंट भट्ठे परिसर में ही बने आवासों में रहते हैं। पूठरी गांव का ही 18 साल का राहुल व उसकी बुआ 20 साल की बीना भी ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे थे।
शुक्रवार दोपहर को राहुल का शव ईंट भट्ठे परिसर में बनी झोपड़ी में फंदे से लटका देखा। इसके कुछ देर बाद ही ईंट भट्ठे के पास ही खेत में बीना का शव भी एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
बुआ भतीजे के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गुन्नौर कोतवाली पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत भी मौके पर पहुंच गए। कहा जा रहा है कि युवक व युवती सगे बुआ भतीजे थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग स्थापित हो गया था।