पांच डिग्री बढ़ा तापमान, फिर भी गलन से राहत नहीं

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पांच डिग्री बढ़ा तापमान, फिर भी गलन से राहत नहीं

Wednesday, January 17, 2024 | January 17, 2024 Last Updated 2024-01-17T11:21:37Z
    Share


पांच डिग्री बढ़ा तापमान, फिर भी गलन से राहत नहीं

रामपुर। तापमान में उतार चढ़ाव होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मंगलवार को गलन से लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह से लेकर रात तक ठंड से सभी परेशान थे।


सोमवार को अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री और मंगलवार को 18.0 डिग्री रहा, लेकिन कंपकंपी से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को हल्की धूप निकल सकती है। सुबह कोहरा रहेगा।

आम जन को एक पल का सुकून नहीं मिल सका। शीतलहर के प्रकोप से ठंडक का दिन भर अहसास होता रहा। शाम होने के बाद गलन काफी अधिक हो गई। बताया जा रहा है

कि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री था तो वहीं मंगलवार को 18.0 डिग्री सेल्सियस के के साथ पांच डिग्री तापमान बढ़ा है।

मंगलवार की सुबह कोहरा कम था। 3.3 किमी दक्षिण पश्चिम से शीतलहर चली, जिससे लोग परेशान हुए। दोपहर को मौसम कुछ देर के लिए साफ हुआ,

लेकिन गलन बरकरार रही। गलन और शीत हवाओं की वजह से दिनभर सर्दी सताती रही। करीब दो बजे के आसपास धूप निकलने का अहसास हुआ, कुछ मिनट में ही मौसम फिर से पहले जैसा हो गया। शाम को करीब सात बजे फिर कोहरा बढ़ गया, जिससे रात तक वाहन रेंगते हुए चलते रहे। मौसम में लगातार तब्दीली देखी जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close