शहीद दिवस पर बापू को किया याद, किये श्रद्धा सुमन अर्पित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहीद दिवस पर बापू को किया याद, किये श्रद्धा सुमन अर्पित

Tuesday, January 30, 2024 | January 30, 2024 Last Updated 2024-01-30T09:27:39Z
    Share
शहीद दिवस पर बापू को किया याद, किये श्रद्धा सुमन अर्पित


बदायूँ : 29 जनवरी। संपूर्ण विश्व को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।



मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर जिलाधिकारी मनोज कुमार व अन्य अधिकारियों ने शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा व उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन देश को समर्पित रहा।


 उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने हम सबको सत्य, अहिंसा, शांति व सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन आज भी प्रासंगिक है,


 हम सभी को अपने दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए और इसी से ही अमर शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण संभव होगा।



इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close