नगर में भव्य शोभा यात्रा निकली गई जिसमें राम दरबार सजाया गया जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत।
बिशारतगंज। गुरुवार की दोपहर बाद पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के निकट बाबा मुरली दास की मड़ी से शोभायात्रा प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई
पुराना बाजार इलाके के भारत माता मंदिर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में डीजे बैंड बाजे के साथ श्री राम भक्तिमय भजनों के साथ महिलाएं बच्चों सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा अनेकों नगर वासी मौजूद रहे।
नगर के बाबा बसंत दास सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सीता, राम ,लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी की मनमोहक सुंदर झांकी को देखकर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व सभासद महेश साहू, शिवांश शर्मा, आशीष मित्तल, प्रेम शंकर मौर्य, अक्षय साहू, नंदू गुप्ता, सभासद प्रदीप साहू के आलावा महिलाओं सहित भारी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।