नगर पालिका परिषद मिलक में पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई
आयोजित बैठक के प्रमुख मुद्दे
1-कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु अधिक से अधिक नगर में अलाव की व्यवस्था
3- आगामी 22 जनवरी को अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में नगर स्थित प्रत्येक मंदिर की सफाई एवं भव्य सजावट का निर्देश तथा दीपोत्सव मनाने का आह्वान।
मिलक- नगर मिलक के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद मिलक के सभागार में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया। नगर पालिका बोर्ड की इस बैठक में समस्त सभासदगणों ने हिस्सा लिया।
आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु नगर के प्रत्येक गली मोहल्ले में ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था अधिक से अधिक कराई जाएं तथा प्रकाश व्यवस्था एवं सफाई
व्यवस्था में किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने पाएं। इसी के साथ साथ पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने विशेष जोर देते हुए सभी सभासद गणों से अनुरोध करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर नगर स्थित समस्त मंदिरों को भव्य रूप
में सजाया जाएगा उन्होंने कहा कि इस भव्य समारोह पर सभी लोग दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनायेंगे। इस अवसर पर नगर में सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था पर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएंगी ।
उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा दीपोत्सव के इस अवसर पर नगर स्थित प्रत्येक मंदिर की सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जाएगा और विशेष तौर पर पालिका प्रशासन द्वारा इस पर पेनी नजर रखी जाएगी इसलिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे सभासद गण श्रीमती मुन्नी बेगम, प्रखर वशिष्ठ, विजय कुमार, श्रीमती शिव कुमारी राठौर, गोपेश्वर गंगवार,