दिनांक 17.01.2024 को विकास खण्ड दातागंज , परिसर बदायूँ में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उ0प्र0 कौशल विकास मिशन,
आई0टी0आई0 उद्यमशीलता विभाग एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि माननीय विधायक दातागंज श्री राजीव कुमार सिंह के प्रतिनिधि के रुप में उनके
बड़े भाई जी श्री रिंकू भईया द्वारा रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया। मेले में कुल 10 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें 339 प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया,
जिसके सापेक्ष 207 युवाओं का चयन किया गया।मेले में मुख्य अतिथि को श्री वेद प्रिय आर्य प्रधानाचार्य आईटीआई दातागंज द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों के मध्य सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा मेले में सेवायोजित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामना दी गई।रोजगार मेले में जिला कौशल प्रबन्धन,
श्री ओंकार नाथ तिवारी, श्री मो0 एहतिशाम, कार्यालय सहायक, श्री नीरज कुमार, सेवायोजन विभाग से श्री परवेज़ अली खान ,श्री अभिमत कुमार अनुदेशक, श्री सचिन कुमार, अनुदेशक,
श्री कौशिक सक्सेना ठाकुर सजल सिंह (राणा) तहसील अध्यक्ष बिसौली भारतीय हलधर किसान यूनियन व अन्य समस्त प्रशिक्षण प्रदाता मौजूद रहे।
रोजगार मेले में मंच का संचालन श्री रोहिताश राठौर द्वारा किया गया।
संवाददाता सुधीश गुप्ता