निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई महिला की मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
रामपुर। सिविल लाइन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में हंगामा मच गया। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया।
आपको बताते चलें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चादर वाला बाग निवासी राहुल ने अपनी पत्नी मंजू(30) को पांच जनवरी को पित्ते के आपेरशन के लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राहे रजा पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसका वहाँ अस्पताल में उपचार चल रहा था।
आज रविवार दोपहर को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने रोना पीटना शुरू कर दिया।इसके अलावा परिजनों ने स्टॉफ के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए