ठंड से लोग बेहाल, गलन ने बढ़ाई परेशानी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ठंड से लोग बेहाल, गलन ने बढ़ाई परेशानी

Sunday, January 28, 2024 | January 28, 2024 Last Updated 2024-01-28T10:37:41Z
    Share


ठंड से लोग बेहाल, गलन ने बढ़ाई परेशानी

रामपुर। कोहरे की वजह से ठंडक और गलन बढ़ गई। शनिवार सुबह से छाया कोहरा दोपहर में छंटा। कुछ देर के लिए मौसम खुला और उसके बाद शाम तक ठंड और बढ़ गई है। मौसम के जानकारों का कहना है


कि अभी 31 जनवरी तक मौसम में शीतलहर रहने की संभावना है और उसके बाद ही मौसम में सुधार आ सकेगा। अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सुबह जब लोगों की आंख खुली तो नजारा कुछ और था। शहरी इलाके के साथ आउटर पर घना कोहरा छाया हुआ था। वहीं 0.4 किमी की शीतलहर से ठंडक और बढ़ गई।

 मौसम में अचानक आई तल्खी के बाद लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिए। सुबह से ही लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए।

दोपहर करीब दो बजे मौसम में कुछ नरमी आई और मौसम खुला, लेकिन इसके बाद फिर शीतलहर चलने लगी। बताया जा रहा है


 कि मौसम की तल्खी 31 जनवरी तक अभी रहेगी। इसके बाद मौसम खुल सकेगा। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि मौसम में अभी सर्दी और बढ़ेगी। लगातार कोहरा और धुंध बनी रहेगी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close