डीईओ ने ईवीएम-वीवीपैट एवं वेयरहाउसों का किया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीईओ ने ईवीएम-वीवीपैट एवं वेयरहाउसों का किया निरीक्षण

Sunday, January 28, 2024 | January 28, 2024 Last Updated 2024-01-28T11:20:57Z
    Share
डीईओ ने ईवीएम-वीवीपैट एवं वेयरहाउसों का किया निरीक्षण


बदायूँः 28 जनवरी। समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की मासिक वाहय रूप से निरीक्षण किया


 गया। डीईओ ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउसों में समस्त व्यवस्थाएओं को देखा।
जिलाधिकारी ने कार्यालय का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि पत्रावलियों को इंडेक्सिंग कर सुरक्षित किया जाए, साथ ही पटल पर वही पत्रावलियां रखी जाए,


जिनका वर्तमान में प्रयोग किया जा रहा हो। कार्यालय के वेयरहाउसों की सफाई कराने हेतु सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बदायू को निर्देशित किया गया। साथ ही निष्प्रयोज्य अभिलेखों को नियमानुसार ब्रीड आउट किया जाए।


  इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी इंदु सक्सेना, बन्दोवस्त अधिकारी चकबंदी रामकिशोर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पं0 व न0 नि0 प्रमेन्द्र सिंह पटेल एवं

 राजनैति दलों के पदाधिकारी मनोज कश्यप, अभिषेक कुमार वर्मा, प्रवेन्द्र यादव, राकेश सोलंकी, अरविंद राठौर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close