रुद्रपुर से लापता शिक्षक का रामगंगा नदी में उतराता मिला शव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रुद्रपुर से लापता शिक्षक का रामगंगा नदी में उतराता मिला शव

Sunday, January 28, 2024 | January 28, 2024 Last Updated 2024-01-28T13:21:08Z
    Share
रुद्रपुर से लापता शिक्षक का रामगंगा नदी में उतराता मिला शव

रामपुर। रुद्रपुर से लापता शिक्षक का शव क्षेत्र के कूप गांव में स्थित रामगंगा नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से शिक्षक के घर में कोहराम मच गया। शिक्षक की मौत से शिक्षक जगत में शोक व्याप्त है।


उत्तराखंड के ऊधम सिंह  नगर के मोहल्ला न्यू जैन कालोनी निवासी 45 वर्षीय तिरवेनी सिंह बिलासपुर तहसील क्षेत्र के सकटुआ गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे।


बीती आठ जनवरी को दोपहर  करीब तीन बजे तिरवेनी सिंह जैकेट में चैन लगवाने के लिए बाइक द्वारा घर से निकले थे,लेकिन वह शाम को घर नहीं पहुंचे।

 देर रात तक खोजबीन करने के पश्चात परिजनों ने उनकी गुमसुदगी दर्ज करायी।
रुद्रपुर पुलिस लापता शिक्षक की तलाश में जुटी हुयी थी। आज रविवार को मिलक कोतवाली क्षेत्र के कूप गांव में स्थित रामगंगा नदी में लोगों को एक शव उतराता दिखाई दिया।


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने की कोशिश की। पुलिस की सूचना पर पहुंचे कूप पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान त्रिवेनी सिंह के रूप में की। शव देख के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


सूचना पाकर शिक्षक जगत में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close