श्री आलोक प्रियदर्शी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा पुलिस कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण,अभिलेखों के रखरखाव हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
आज दिनांक-08.01.2024 को श्री आलोक प्रियदर्शी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा श्री अमित किशोर श्रीवास्तव (अपर पुलिस अधीक्षक नगर) व श्री राम मोहन (अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) बदायूँ के साथ पुलिस कार्यालय में पेशी अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, परिवार परामर्श केन्द्र, प्रधान लिपिक शाखा,
रिकार्ड कीपर, आंकिक शाखा, चुनाव सेल, डीसीआरबी, सीसीटीएनएस, वि०जा०प्रकोष्ठ, सम्मन सेल, साइबर सेल एवं आईजीआरएस शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा अभिलेखों को
अद्यावधिक करने हेतु एवं रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके पश्चात कार्यालय परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया एवं साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।