संवाददाता मुस्कान अंसारी
पाटबंगला मैदान में एक फरवरी से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ
रामपुर बुशहर। रामपुर के खेल मैदान पाटबंगला में एक फरवरी से खूब चौके-छक्के बरसेंगे। पूर्व में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे अविनाश नेगी की स्मृति में ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
अविनाश नेगी ब्लैक बॉयज टीम के कप्तान भी रहे हैं। गौर हो कि बीते वर्ष भारी बरसात से आई प्राकृतिक आपदा के कारण बालूगंज स्थित शिव मंदिर में अविनाश नेगी दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए थे।
ऐसे में ब्लैक बॉयज ने उनकी याद में यह क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। लैदर फारमेट में होने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ 16 टीमों को आमंत्रित किया गया है।
यह प्रतियोगिता एक फरवरी से 10 तक पाटबंगला मैदान में आयोजित होगी। क्लब के मुख्य सलाहकार दुर्गा प्रसाद और अध्यक्ष दयाल कायथ ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख नकद राशि और कप से नवाजा जाएगा।
वहीं उपविजेता टीम को 50,000 और कप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 7,500 और ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज,