डॉ मुजीबुर्रहमान के निवास पर सहसवान मेडिकल सर्विस सोसायटी के बैनर तले चिकित्सकों की सभा का आयोजन हुआ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डॉ मुजीबुर्रहमान के निवास पर सहसवान मेडिकल सर्विस सोसायटी के बैनर तले चिकित्सकों की सभा का आयोजन हुआ

Saturday, January 6, 2024 | January 06, 2024 Last Updated 2024-01-06T10:14:16Z
    Share
डॉ मुजीबुर्रहमान के निवास पर सहसवान मेडिकल सर्विस सोसायटी के बैनर तले चिकित्सकों की सभा का आयोजन हुआ



 JAN 6, 2024 BUDAUN 
सहसवान। बताते चलें कि 12 नवंबर सन 2023 को नगर सहसवान के समाजसेवी डॉ मुनीर अख्तर उर्फ राजा के निवास स्थान पर मेडिकल सर्विस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इत्तेहाद आलम ने नगर सहसवान के हरदिल अजीज व मशहूर व मारूफ आयुष चिकित्सक मुजीबुर्रहमान को मेडिकल सर्विस सोसायटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। आपको बताते दें कि मेडिकल सर्विस


सोसायटी राष्ट्रीय स्तर की एक तंजीम है जो मेडिकल से संबंधित फैसेलिटीज को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए कार्य करती है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए नगर सहसवान के मेडिकल सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ मुजीबुर्रहमान ने कल दिनाँक 5 जनवरी को अपने निवास स्थान पर मेडिकल सर्विस सोसायटी के बैनर तले एक बहुत ही खूबसूरत महफिल का एहतमाम किया।


एक बात और काबिले गौर है कि डॉ मुजीबुर्रहमान सहसवान आयुष डॉक्टर एसोसिएशन के संस्थापक भी है ।जो आयुष चिकित्सकों व अन्य पेथी के चिकित्सकों को गेट टूगेदर के जरिए एक प्लेटफार्म पर लाकर मेडिकल सुविधाओं को और कैसे बेहतर किया जा सके इस टॉपिक पर तबादला-ए- ख्याल करने का अक्सर प्रयास करते रहते हैं


 और उनकी इस काबिले तारीफ मुहिम में सहसवान के चिकित्सक कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा उनके साथ खड़े नजर आते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मीटिंग के दौरान डॉ मुजीबुर्रहमान ने कहा


 कि आज की मीटिंग का मकसद नगर सहसवान के सभी चिकित्सकों का एक साथ बैठकर मेडिकल फैसेलिटीज को और बेहतर से बेहतर बनाने और मरीज को अच्छा इलाज मुहैया कराने के सिलसिले में तबादला-ए- ख्याल करने का है। एक बात यह भी गौर तलब है कि जब से नगर सहसवान में आयुष डॉक्टर एसोसिएशन का गठन हुआ है


और फिर उसके बाद डॉ मुजीबुर्रहमान को मेडिकल सर्विस सोसायटी का अध्यक्ष बनाया गया है तब से नगर सहसवान के चिकित्सकों में एक खुशी का माहौल है और हम पैशा होते हुए भी आपसी भाईचारा और एक दूसरे को सहयोग करने की भावना भी उत्पन्न हुई है।


मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि ईश्वर ने हम लोगों का एक बहुत ही सभ्य व नोबल प्रोफेशन से ताल्लुक बनाया है इसलिए सच्चे मन से सेवा भाव अपने मरीज के प्रति होना हमारा पहला फर्ज है और यदि कोई मरीज़ आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसको भी अच्छे से अच्छा इलाज उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है

 क्योंकि इंसानियत की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा करने के समान है। मीटिंग में सहसवान आयुष डॉक्टर एसोसिएशन के एनुअल फंक्शन के आयोजन पर भी चर्चा की गई।

डॉ मुजीबुर्रहमान द्वारा आयोजित उनके निवास स्थान पर डिनर पार्टी में नगर सहसवान के चिकित्सकों जैसे डॉ अभिनव गुप्ता, डॉ अमोल गुप्ता, डॉ अंकित महेश्वरी, डॉ गुफरान रिजवी, डॉ मुनीर अख्तर उर्फ राजा, डॉ अरशद अली खान, डॉ ग़ज़ाला रहमान, निगार रहमान डॉ शैहला रहमान, डॉ कमाल अख्तर, डॉ सैयद जमशेद


इकबाल, डॉक्टर सैयद रशीद नकवी, डॉ इशरत बरकाती, डॉ ज़ीशान, डॉ आमिर हुसैन डॉ आकिल, डॉ तोहिद, डॉ गौहर, डा शानू , डॉ शुमैल जुबेरी, डॉ अदील, डॉ अजमत, मोहम्मद रफी एल टी, मुस्लिम एल टी, अब्दुल फरीद खान (सफाई निरीक्षक) सैयद यूसुफ सबीह, मुनिस हुसैन, आदि लोग मौजूद रहे

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close