परौली के दोहरे हत्याकांड का पांच आरोपी दादा को भी भेजा जेल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

परौली के दोहरे हत्याकांड का पांच आरोपी दादा को भी भेजा जेल

Friday, January 5, 2024 | January 05, 2024 Last Updated 2024-01-06T03:23:40Z
    Share
परौली के दोहरे हत्याकांड का पांच आरोपी दादा को भी भेजा जेल



दो जनवरी की सुबह की गई थी प्रेमी युगल की हत्या

बिल्सी। थाना के गांव परौली के प्रेमी युगल हत्याकांड का पांच आरोपी युवती के दादा को भी पुलिस ने आज शुक्रवार को पकड़ कर जेल भेज दिया। इसकी गिरफ्तारी को थाना पुलिस की दो टीमें इसकी तलाश कर रही थी।


गांव परौली में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रेमी युगल जयपाल और नीतू की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें जयपाल के पिता सूरजपाल ने नीतू के पिता महेश, मां भागवती,


 दादा मृतका के दादा रामऔतार समेत दो नाबालिकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताते है कि थाना पुलिस पहले दिन आरोपी महेश और उसकी पत्नी भागवती को गिरफ्तार करके जेल भेजा था


 उसके अगले दिन नीतू का एक नाबालिग भाई पकड़ उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। बीते दिन बृहस्पतिवार को उसका छोटा भाई भी पुलिस ने पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया।


 पुलिस को दिए वयान में नावालिग भाईयों ने बताया कि जब पिता महेश प्रेमी युगल पर फावड़े से वार कर रहा था, तो यह लगातार डंडा चला रहा थे।


 जिससे उनकी मौत हो गई थी। आज पुलिस ने नीतू का दादा रामऔतार को भी गांव के पास से पकड़ लिया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताते है कि हत्या के सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close