ईको कार सवार लुटेरों ने रुपये छीनकर मां और बेटी को कार से बाहर झाड़ियों में फेंका
थाना फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत ठेला लगाकर परिवार का जीवन यापन करने वाली एक महिला को टपपेवाजों ने शिकार बना लिया। ग्राम कुठला निवासी कुंती देवी पंजाब के नवा शहर में रहकर बैंडर के रूप में ठेला लगती हैं।
सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे वह गंगा सतलुज एक्सप्रेस के द्वारा फरीदपुर आई वहां से वह टेंपो के द्वारा हाईवे किनारे कुछ उचसिया मोड़ के पास उतर गई,
इस दौरान पीछे से आ रही एक ईको कार चालक ने उनसे पूछा कि कहां जाना है, इस पर उन्होंने कुठला गांव जाने की बात कही, तो चालक ने कहा कि वह उन्हें घर तक छोड़ देगा पीड़ित के अनुसार वन में तीन महिलाएं
और दो पुरुष बैठे हुए थे कुछ दूर आगे चलने पर चालक ने कहा कि कुछ सवारियों को फतेहगंज उतरना है, उन्हें उतार कर वह कुठला गांव तक उन्हें छोड़ देगा,
उसको वहीं तक जाना है, इसके बाद पेट्रोल पंप से कुछ आगे निकलने पर ईको कार में सवार अन्य लोगों ने उसे व उसकी बेटी को बाहन हल्की कर उसके रुपए छीन लिए और नीचे धक्का दे दिया जिस भी वाहन के बाहर सड़क पर गिर गई,
सभलने के बाद जब उन्होंने अपना बैग दिखा तो उसमें से रखे हुए ₹25000 गायब थे। कुंती देवी के शोर मचाने पर स्थानीय रहागीरों ने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी इसके बाद महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत पत्र दिया, ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले भी हाईवे पर खड़े हुए
खराब कैसे डीजल चोरी करने की कोशिश की गई थी ।।पीडि़ता ने बताया कि उसके पास मौजूद कई राहगीरों ने डायल 112 पर काल की लेकिन नंबर नहीं लगा ।
उसके बाद लोगों ने थाना प्रभारी के नंबर पर सूचना दी ,तो पुलिस पहुंची, थाना प्रभारी ओम प्रकाश गौतम ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।