सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन कर आमजन को किया जागरूक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन कर आमजन को किया जागरूक

Thursday, January 18, 2024 | January 18, 2024 Last Updated 2024-01-18T11:49:51Z
    Share
सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन कर आमजन को किया जागरूक

बदायूँ : 18 जनवरी। नेहरू युवा केन्द्र बदायूं के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक संजीव कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नेहरू युवा विकास समिति पसेई के सहयोग से चंद्रिका देवी इंटर

 कॉलेज से बहेड़ी मोड तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नारों आदि के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया व समीप की जगहों पर विभिन्न माई भारत स्वयंसेवको द्वारा

 सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत राहगीरों को यातायात नियम पालन करने के सम्बंध में जागरूक किया गया।


सभी को बताया गया कि बिना हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग किये व ओवरस्पीड के साथ ही मोबाईल चलाते समय ड्राइविंग करना सभी के लिये सीधे तौर पर जान जोखिम में डालने जैसा है

इसलिये समस्त वाहन चालक सदैव यातायात नियमों का पालन अवश्य करें जिससे कि सभी का जीवन सुरक्षित रह सके। विभिन्न पोस्टर्स व पैम्फलेट के माध्यम से भी माई भारत की टी शर्ट व कैप पहनकर स्वयंसेवको ने राहगीरों को

 यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जिसकी सभी ने सराहना की। एक सप्ताह तक इस प्रकार की जागरूकता सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकासखंडों में भी निरन्तर किए गए।

इस अवसर टीआई मुरारी लाल साहू, संजीव कुमार श्रीवास्तवए अध्यक्ष नेहरू युवा विकास समिति पसेई सुधीर यादव, सिंपल यादव, रविंद्र पाल सिंह किशन वीर, राहुल यादव, धमेंद्र, कुसुम, प्रमोद कुमार समेत अन्य युवा मंडल सदस्य व स्थानीय जन उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close