राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा साथ दिवसीय विशेष शिवि

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा साथ दिवसीय विशेष शिवि

Wednesday, January 3, 2024 | January 03, 2024 Last Updated 2024-01-03T12:12:33Z
    Share
आज राजा राम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा साथ दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का आयोजन चंदरोखर गोटिया( मलिन बस्ती )में किया गया .आज का विषय यातायात व सड़क सुरक्षा रहा


 प्रातः कालीन सर्वप्रथम छात्रों ने चयनित स्थल चंदरोखर गोटिया में पहुंचकर सफाई का कार्य किया तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं ने रैली तथा स्लोगन के माध्यम से ग्राम वासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

तथा दीवारों पर चुने से पुताई करके ग्राम की दीवारों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन लिखे .शिविर में स्वयं सेविकाओं के बीच निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, तथा पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई, जिसमें सभी ने उत्साह पूर्वक प्रतिभा किया .प्रथम,


द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा .कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा ने स्वयं सेविकाओं तथा ग्राम वासियों को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सड़क के नियम बताएं तथा चौराहे पर लगी ग्रीन, रेड ,येलो लाइट के अर्थ की जानकारी भी दी

 चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस मैन के निर्देशानुसार ही हमें सड़क पार करनी चाहिए .दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, फोन का प्रयोग ना करें ,अपने हाथ पर चलें, फुटपाथ पर ही पैदल चले,


जेब्रा लाइन का प्रयोग करें, सावधानी हटी दुर्घटना घटी, इस बात को ध्यान में रखते हुए सड़क पर सावधानी रखनी चाहिए. स्लोगन प्रतियोगिता में कुमारी प्रियंका वर्मा प्रथम , लवी शर्मा द्वितीय तथा फिजा तृतीय रही.


संध्याकालीन गोष्ठी में श्री कृष्ण भान, श्रीमती अंजुम शहर, श्रीमती ज्योति सागर, श्रीमती मनी पांडे, श्रीमती चित्र कुमारी ने सड़क सुरक्षा बा यातायात विषय पर चर्चा की तथा यातायात के नियम बताएं .


प्रधानाचार्य श्रीमती डॉक्टर अनिता कुमारी जी ने सड़क के नियमों का पालन करने तथा दूसरों को जागरूक करने के लिए कहा इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं का सहयोग रहा. समस्त कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा के निर्देशन में संपन्न हुए.
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close