प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को सौंपी चाबी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को सौंपी चाबी

Saturday, January 6, 2024 | January 06, 2024 Last Updated 2024-01-06T12:56:38Z
    Share
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को सौंपी चाबी

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
बदायूँ : 06 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लालपुल चैराहा एवं नगर पालिका परिषद बदायूँ प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लालपुल चौराहा कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्षा नगर पालिका परिषद बदायूँ दीपमाला गोयल जी तथा सभासदगण व अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।


नगर पालिका परिषद बदायूँ प्रांगण में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री, सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 राजीव गुप्ता, पूर्व सदर विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, अध्यक्षा नगर पालिका परिषद फात्मा रजा,

पूर्व अध्यक्षा नगर पालिका परिषद बदायूँ दीपमाला गोयल द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त योजनाओं के लाभार्थियों तथा आम जनमानस को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को चाबी


एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभासदगण व अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर मजिस्ट्रेट बदायूँ रामजीलाल, परियोजना अधिकारी, डूडा देवेश कुमार सिंह एवं नगर पालिका व डूडा का स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close