भारत विकसित यात्रा कार्यक्रम का आयोजन पुरैनिया जदीद में किया गया
यात्रा के मुख्य अतिथि सुरेश गंगवार विशिष्ट अतिथि मुन्नी देवी के नेतृत्व में आयोजन संपन्न
*मिलक*- तहसील मिलक के अंतर्गत आज भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही भारत विकसित यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पुरैनिया जदीद में किया गया । भारत विकसित यात्रा में सभी विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारीयों ने अपने अपने विभाग से संबंधित आम जनता की समस्याओं का निस्तारण किया।
भारत विकसित यात्रा में सभी विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों ने सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओ के विषय में आम जनता जानकारी मुहैया कराई।
इस भारत विकसित यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप पिछडा वर्ग की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुन्नी देवी मुख्य रूप से उपस्थित रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनोज पांडे ने की और कार्यक्रम का संचालन प्रेमपाल गंगवार ने किया।
पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा प्रत्येक विकास खंड के प्रत्येक गांव में भारत विकसित यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस भारत विकसित यात्रा के कार्यक्रम के माध्यम से सभी विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी और जनता की समस्याओ का समाधान तत्काल करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने छोटे किसानो के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई है जिसमे प्रत्येक किसान को साल में 6000 रूपए मिलते है।सरकार द्वारा प्रत्येक गरीब व्यक्ति को पांच लाख रूपए तक फ्री स्वासथ्य लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत फ्री में गैस सिलेंडर वितरित किए गए जा रहे। और पीएम आवास योजना द्वारा गरीबों को मकान दिए जा रहे हैं।
कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि मुन्नी देवी गंगवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब,असहाय, पिछड़े एवम दलित वर्ग के हित मे काम किया है।
सरकार ने कोरोनो काल में गरीबों को फ्री में राशन दिया, सरकार ने सभी को कोरोना काल के दौरान फ्री टीका कार्यक्रम चलाया, सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही
भारत विकसित यात्रा से आम जनता को बहुत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस भारत विकसित यात्रा के माध्यम से आमजनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार , पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक देवकरन गंगवार,ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार ,नगर अध्यक्ष मनोज पांडेय, प्रेमपाल गंगवार,