आज अयोध्या में इतना हर्षोल्लास देख कर ऐसा लग रहा है मानो प्रभु श्री राम स्वयं आगये हो …22 जनवरी को बैठेंगे राम लल्ला…राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले वर्षा सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत बदायूं व पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव जी ने रामलल्ला के पुराने मंदिर में दर्शन किए
और कल सुबह वह नये मंदिर मैं प्रतिष्ठित हो जाएँगे और हनुमानगढ़ी मैं हनुमान जी के दर्शन किऐ।
अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर को भगवान बजरंगबली का घर माना जाता है। मान्यता है कि जब भगवान राम, हनुमान जी और माता सीता लंका विजय के बाद अयोध्या आए थे,
तब से ही हनुमान जी यहां की एक गुफा में रहने लगे थे हनुमान जी यहां से राम जन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते है ,आज यहाँ की भव्य दृश्य देख कर दिल से आवाज़ आराही है मोदी जी की जय हो और योगी जी की जय हो , जो अयोध्या का काया कल्प माननीय प्रधान मंत्रिजी और माननीय मुख्यमन्त्री जी के परिश्रम से ही मुमकिन हुआ है, वरना सबने उम्मीद ही छोड़ दी थी और आज जगमगा रही है अयोध्या नगरी ।