भानु गुट की पंचायत में किसानों ने उठाया आवारा पशुओं का मुद्दा
*(रामपुर- भोट)*- भारतीय किसान यूनियन भानु किसान गुट की एक पंचायत ग्राम सनकरा में आयोजित की गई। आयोजित किसान पंचायत में किसानों ने आवारा पशुओं द्वारा फसल खराब होने और कर्ज माफी का मुद्दा उठाया।
आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि आवारा पशुओं को प्रशासन अतिशीघ्र पकड़े वरना आवारा पशु को स्थानीय पुलिस थानों में भर दिया जाएंगा।
उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में फसल को पालने में खर्च ज्यादा हो रहा है। पानी से लेकर दवाइयां , खाद इत्यादि सब कुछ महंगा है। और गेहूं की फसल में आवारा पशु घुस जाते हैं।
और फसल नष्ट हो जाती है। हनीफ वारसी ने कहा कि छोटे किसानों ने जमीन पर फसल पालने के लिए जो लोन ले रखा है। इसलिए फसल बर्बाद होने पर किस को उचित मुआवजा दिया जाए
उन्होंने कहा कि किसान का सब कुछ फसल पर निर्भर होता है। इसलिए किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। और उन्होंने कहा कि साथ ही गन्ने का मूल्य पांच सौ रुपए प्रति कुंटल होना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान हाजी आले हसन, मुराद खान ,फैजान खान, इमरान खान, लोकेश शर्मा, श्याम मोहन पांडे , जाहिद, राम चरण ,जगदीश ,