प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के भाजपा नेता दुष्कर्म आरोपी, ओमकार सिंह

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के भाजपा नेता दुष्कर्म आरोपी, ओमकार सिंह

Tuesday, January 9, 2024 | January 09, 2024 Last Updated 2024-01-09T11:17:35Z
    Share
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के भाजपा नेता दुष्कर्म आरोपी, ओमकार सिंह

प्रदेश के मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत कुंठा और राजनैतिक विद्वेष के कारण पुलिस ने विनोद उपाध्याय को मारा: ओमकार सिंह

दुष्कर्म आरोपियों की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा द्वारा उनसे मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करवाना भाजपा की महिला विरोधी मानशिकता दर्शाता है: ओमकार सिंह

बदायूँ: आज दिनांक 9 जनवरी 2024 को पूर्व में तय कार्यक्रम प्रांतीय आव्हान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ शहर कांग्रेस कमेटी बदायूँ के संयुक्त नेतृत्व में पत्रकार वार्ता की गई पत्रकार वार्ता मुख्य रूप से बीएचयू की छात्रा के साथ भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा की गई घटना,

गोरखपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत कुंठा और राजनैतिक विद्वेष के परिणाम स्वरूप विनोद उपाध्याय की पुलिस द्वारा हत्या एवं प्रदेश में हो रहे अपराधों व महिला सुरक्षा को लेकर की गई पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए

 जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।

हालात कितने बदत्तर हो गये हैं इसकी सिर्फ दो बानगी देखिए । एक प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां दिनांक 02 नवम्बर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन प्वांइट पर उसकी नग्न अवस्था का वीडियो बनाया गया एवं दुष्कर्म किया गया ।

 दिनांक 03 नवम्बर को ही कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।

दिनांक 05 नवम्बर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई । 08 नवम्बर को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर ली गई। आरोपियों की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया गया । ऐसे में सवाल यह उठता है

कि आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने क्यों लगे ? क्या 5 राज्यों में चुनाव के कारण भाजपा आरोपितों को बचा रही थी ? अगर छात्रों और कांग्रेस अध्यक्ष का इतना दबाव न होता तो शायद आरोपित पकड़े भी नहीं जाते। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा की दुर्भाग्य यह है की ये घटना भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा की घटना प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र गोरखपुर की है

 जहां विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा कथित मुठभेड़ में मार दिया गया। ये बात आइने की तरह साफ है कि गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं।

 योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विनोद उपाध्याय पर शिकंजा बढ़ता गया और क्रमशः उन पर ईनाम की धनराशि भी मामले को गंभीर दिखाने के लिए बढ़ाई गई। यह मुठभेड़ व्यक्तिगत कुंठा और राजनैतिक विद्वेष से प्रेरित है


 और योगी सरकार का एक जाति विशेष विरोधी चेहरे को उजागर करती है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है ।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा वर्ष 2023 एनसीआरबी रिपोर्ट के आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में होने वालों अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं।

 इस अवसर पर जिला महासचिव गौरव सिंह राठौर जिला महासचिव इगलास हुसैन इस जिला कांग्रेस एससीएसटी विभाग अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि कल दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रातः 2:00 बजे


प्रांतीय आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बीएचयू की छात्रा के साथ भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा की गई घटना को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वजीरगंज सोमपाल शाक्य, महिला कांग्रेस महासचिव मीना शाक्य, शफी अहमद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close