युवक को नंगा कर पीटने के आरोप में प्रधान पति को भेजा जेल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

युवक को नंगा कर पीटने के आरोप में प्रधान पति को भेजा जेल

Monday, January 15, 2024 | January 15, 2024 Last Updated 2024-01-15T14:06:40Z
    Share
युवक को नंगा कर पीटने के आरोप में प्रधान पति को भेजा जेल

रामपुर। आधी रात को प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया । पकड़ने के दौरान आरोपी युवक की परिजनों ने पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने आशिक को नंगा करके पीटने के आरोप में प्रधान पति को जेल भेज दिया है

मामला जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुचैटा गांव से है।जहाँ कुचैटा गाँव के पड़ोसी गांव खेड़ा का एक युवक आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आ गया था।

 सुगबुगाहट होते देख परिजनों ने संदिग्ध हालत में दोनों को पकड़ लिया था। पड़ोसियों की मदद से युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को पेड़ से बांध दिया।


इस दौरान आरोपी युवक को नंगा करके पीटा गया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई । लेकिन पुलिस कुछ कार्यवाही करती


उससे पहले ही सुबह होने पर दोनों पक्षों में आपसी समझौता कर लिया। दोनों पक्षों में समझौता होने के दो दिन बाद युवक का नंगा करके पीटने का वीडियो वायरल हुआ


तो हड़कंप मच गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने प्रधान पति एवं युवती के अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पुलिस ने प्रधान पति तस्वीर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक पवनवीर सिंह राणा ने बताया शेष आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close