अयोध्या धाम के भव्य राममंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अयोध्या धाम के भव्य राममंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान

Monday, January 15, 2024 | January 15, 2024 Last Updated 2024-01-15T13:10:26Z
    Share
अयोध्या धाम के भव्य राममंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान

 *मिलक*- तहसील मिलक के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत धनेली पूर्वी के शिव मंदिर की साफ सफाई भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय के नेतृत्व में की।

भाजपा कार्यकर्ताओ ने मन्दिर के चारो ओर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ता बंधुओ उपस्थित रहे।

जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय ने कहा कि आज मन्दिर क्षेत्र विशेष स्वच्छता अभियान के अंर्तगत मोदी जी के आवहान पर प्रत्येक गांवों के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के अंर्तगत आज ग्राम धनेली पूर्वी के शिव मंदिर पर साफ़ सफाई अभियान चलाया गया। 22 जनवरी को अयोध्या धाम के भव्य राममंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

 22 जनवरी को हम सब कार्यकर्ता बंधुओ को अपने अपने घर में दीपक जलाकर दीपावाली बनानी है। हमे अपने अपने घर तथा गांव के मंदिरो को रोशनी से सजाना है पूरे देश को राममय बनाना है।

नगर अध्यक्ष मनोज ने कहा कि 22 जनवरी का दिन हम हिन्दुओं के लिए बहुत ऐतिहासिक है क्योंकि इसी दिन राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी हैं।

इसी दिन हमे अपने अपने घरों में घी के दीपक जलाने है 22 जनवरी को हमे पुन दीपावली बनानी है उन्होनें स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में आए लोगों का आभार व्यक्त किया ।

 इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय, नगर अध्यक्ष मनोज पांडे, ऋषि पांडेय, दिनेश पांडेय, विपिन पांडेय, एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close