राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच हैं-डॉ नरेंद्र पाल सिंह
बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया की ओर से ग्राम रायपुर में आयोजित हो रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ नरेंद्र पाल सिंह प्रधानाचार्य मदन लाल इंटर कालेज बिसौली द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
एनएसएस की छात्रा काजल एवं व नन्दिताने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का प्रस्तुत किया। कार्यक्रम एनएसएस के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे-उठे के साथ प्रारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है।
कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा व स्वयं सेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अपने अनुभव छात्र-छात्राओं एवं मुख्य अतिथि के साथ साझा किए। इसके बाद एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा वाल विवाह पर एक
नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं से प्रेरित होकर वाल विवाह रोकने को प्ररेरित किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर के विभिन्न दिनों में आयोजित की गई
प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किए गए। अंत में कालेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा सिंह,पूर्व प्रधान सुधाकर शर्मा, शहादत बख्श नीरज चौहान,विप्लब भारती, प्रवीण मिश्रा,अश्वनी शर्मा,पीसी शर्मा,
अनमोल शर्मा, अरुण सक्सेना,डॉ प्रमोद शर्मा,यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने किया।