भगवान श्री राम की भूमि अयोध्या धाम में विराजमान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा
रामपुर । आज प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संपूर्ण भारत देश ही नहीं विदेशो में भी स्थिति प्रभु श्री राम के भक्तों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
आज हर शहर की गली-गली शोभा यात्रा निकाली जा रही है साथ ही हर गांव भी आज भगवा रंग में डूबा प्रतीत हो रहा है गांव में आज वह खुशी का माहौल बना हुआ है जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा में प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकल रहे हैं।
इसी क्रम में आज दनियांपुर गांव में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें प्रभु श्री राम जयकारो के नारों के साथ आतिशबाजी का भी प्रयोग किया गया।
शोभा यात्रा को गांव वालों ने अपने गांव की देवी स्थान से प्रारंभ कर पूरे गांव में घूमाकर यात्रा को वापस देवी स्थान पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया। मौके पर ग्राम प्रधान पति राजेन्द्र गंगवार, बनवारी लाल,
अशोक कुमार, मुन्ना लाल, फूल सिंह, ओमप्रकाश, कृष्णऔतार, सत्य प्रकाश, बाबूराम, मंगलसैन गंगवार के साथ- साथ अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे।