अनुशासन,कड़ी मेहनत व निरन्तरता से ही मिलती है सफलता-मेजर सूबेदार सर्वेश पाठक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अनुशासन,कड़ी मेहनत व निरन्तरता से ही मिलती है सफलता-मेजर सूबेदार सर्वेश पाठक

Sunday, January 7, 2024 | January 07, 2024 Last Updated 2024-01-07T11:00:41Z
    Share
अनुशासन,कड़ी मेहनत व निरन्तरता से ही मिलती है सफलता-मेजर सूबेदार सर्वेश पाठक

बदायूँ-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन ग्राम रायपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंर्तगत सड़क सुरक्षा के लिए रैली निकाली व मानव श्रखंला बनाई।

बालिकाओं ने महिला शिक्षा कार्यक्रम के अंर्तगत महिलाओं को शिक्षित करने के कार्यक्रम को गति दी।शिविर के दूसरे सत्र सूबेदार मेजर सर्वेश पाठक ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन,कड़ी मेहनत व निरन्तरता जरूरी हैं उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र की सेवा हम तभी करेंगे


 जब हम सुरक्षित रहेंगे हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने अस्तित्व को सुरक्षित रखना है,साथ ही उन्होंने सड़कों पर बरती जाने वाली लापरवाहियों पर विस्तृत और रोचक ढंग से प्रकाश डाला। अपने सम्बोधन मे उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता पर विशेष बल दिया।

यातायात के नियमों में ट्रैफिक सिग्नल लाइट के सही प्रयोग को समझाया यातायात चिन्हों, यातायात नियमों को भी विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है कि एक अनुशासित समाज बनाएं।

स्वयंसेविकाओं को उन्होंने सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा की दिलाई।शिविर में आज रश्मि,दीप माला,शालनी,नंदिता रानी,काजल, नीशु उपाध्याय विपिन सिंह,देशराज सिंह आदि स्वयं सेवक उपस्थित थे।संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close