ड्राइवरो के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किया प्रदर्शन
रामपुर- ( बिलासपुर) आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को ड्राइवरों के लिए केंद्र सरकार ने जो काला कानून बनाया है उसको वापस लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट ने ड्राइवरों को अपना समर्थन दिया। इस संबंध में नवीन मंडी में बैठक हुई,
बैठक में काले कानून को वापस लेने का मुद्दा उठाया गया । बैठक के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। और भारतीय किसान यूनियन और ट्रक ड्राइवरो ने एक ही सुर मैं आवाज बुलंद करते हुए काले कानून को वापस लेने की हुंकार भरी और कहा काले कानून को
वापस लो और उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह जी हम गरीब किसान मजदूर के बेटे हैं। हमें बेमौत मत मारो 7 लाख का जुर्माना हम कहां से भरेंगे। और 10 साल की सजा, हमारा तो परिवार बर्बाद हो जायेगा ।
अगर हम साथ लाख या 10 लाख जमा करने की हैसियत होती तो रात और दिन भूखे प्यासे रह कर ट्रक ड्राइवरी क्यों करते जिला अध्यक्ष सलीम वारसी ने कहा कि जितने भी ट्रक ड्राइवर है या अन्य ड्राइवर है सब हमारे परिवार से हैं। किसानों के बेटे हैं मजदूरों के बेटे हैं
इनको अकेला ना समझे सरकार भारतीय किसान यूनियन भानु कंधे से कंधा मिलाकर ड्राइवर का साथ देगी प्रदर्शन करने वालों में ट्रक ड्राइवर मोहम्मद इस्लाम खान आरिफ खान मोहम्मद सलीम