पसियापुरा ने रसूलपुर को 14 रन से हराया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पसियापुरा ने रसूलपुर को 14 रन से हराया

Monday, February 12, 2024 | February 12, 2024 Last Updated 2024-02-12T11:54:59Z
    Share
पसियापुरा ने रसूलपुर को 14 रन से हराया

रामपुर। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पसियापुरा की टीम ने रसूलपुर को 14 रन से हरा दिया। पसियापुरा के जैकसन ने सर्वाधिक 41 रन की पारी खेली और तीन विकेट लिए,


उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पसियापुरा की टीम के कप्तान अजरुद्दीन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उसकी ओर से जैकसन ने धुआंधार 41 रन बनाए।


 इसके अलावा टीपू के 33 तथा अज्जू के 26 रनों के सहयोग से पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए। रसूलपुर की ओर से विवेक और शरीफ ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसूलपुर की टीम के बल्लेबाजों को पसियापुरा के गेंदबाजों ने टिकने नहीं दिया


आसिफ ने 57 रनों की आकर्षक पारी खेली। इसके अलावा सद्दाम ने 23 और फैसल ने 15 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और 15 वें ओवर में पूरी टीम को 155 रनों पर ढेर हो गई।

 इस तरह पसियापुरा ने यह मैच 14 रन से जीत लिया। पसियापुरा की ओर से फर्माजील और जैकसन ने 3-3 विकेट लिए। जैकसन को हरफनमौला प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


 अजीमनगर थाना प्रभारी परमवीर राणा ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर डॉक्टर जावेद अली, डॉक्टर इफ्तिखार हुसैन, डॉक्टर जुनैद अली, डॉक्टर शमशेर अली, महफूज अली, अनवर प्रधान, इंतजार अली आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close