रामपुर के दत्तनगर में 21 करोड़ से बनेगा कोल्ड स्टोर, बागवानी मंत्री जगत नेगी ने किया शिलान्यास
जगत सिंह नेगी ने शनिवार को शिमला जिले के रामपुर के दत्तनगर में 21 करोड़ की लागत से बनने वाले कोल्ड स्टोर का शिलान्यास किया।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को शिमला जिले के रामपुर के दत्तनगर में 21 करोड़ की लागत से बनने वाले कोल्ड स्टोर का शिलान्यास किया।
इस कोल्ड स्टोर में 2500 मीट्रिक टन की क्षमता के साथ एक लाख 25 हजार सेब पेटियों का भंडारण होगा।