शाहबाद में बड़ा हादसा डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलटी, 40 लोग हुए घायल
रामपुर। चंडीगढ़ से यात्रियों को लेकर आ रही डबल डेकर बस शाहबाद बिलारी मार्ग स्थित राणा मिल के निकट अनियंत्रत होकर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुई
सवारियों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद चौदह सवारियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसा सुबह तड़के पांच बजे हुआ।
मामला जनपद के शाहबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शाहबाद बिलारी मार्ग
स्थित राणा मिल के निकट चंडीगढ़ से शाहबाद-सिरौली को चलने बाली यात्री बस को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। यात्रियों के अनुसार पहले पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर लगने के बाद ड्राइवर ने बस कण्ट्रोल कर ली, लेकिन फिर ट्रक ने आगे की साइड से बस को टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जाता है कि बस में सवार लगभग चालीस लोगों को चोटें हैं।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस में से निकला और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को शाहबाद
स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकत्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में दिलदार, रेशमा, नसरीन, विमलेश, बाबूराम, संतोष, राजवती, रामश्री,