हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के माध्यम से निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से प्री प्राइमरी कक्षाओं को सुसज्जित करने के टिप्स दिए गए।
मुजरिया=ब्लॉक संसाधन केंद्र कौलहाई पर आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने निपुण बच्चों को पुरस्कृत करते हुए बाल वाटिका की साज सज्जा पर जोर दिया।
ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम के शुभारंभ पर बी ई ओ ने कहा कि बाल विकास विभाग के सहयोग से संचालित बाल वाटिका को सुसज्जित कर नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए।
कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए ए आर पी राजन यादव,ओमप्रकाश,जमील अहमद,सोमेंद्र कुमार,खालिद कुरैशी ने अपने अपने विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्री प्राइमरी शिक्षा को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से संचालित कराने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से उपस्थित तीन तीन निपुण बच्चों,को पुरस्कृत किया गया वहीं उनके अभिभावकों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।शिक्षक संघ के सभी संगठनों के पदाधिकारियों का पूरा सहयोग रहा।
संचालन ओमप्रकाश और राजन यादव ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर आफताब अहमद,रामप्रताप यादव,अजीत सिंह,अशोक यादव,अजयपाल,परवेज अनवर,