किसान मेला रठौंडा में पार्किंग शुल्क निर्धारित किया जाए : शंखधार
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने जिलाधिकारी रामपुर से आग्रह किया है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री वामेश्वर महादेव मंदिर रठौंडा में लगने वाले किसान मेला का ठेका अत्याधिक महंगा होने के कारण किसानों को असुविधा होती है।
क्योंकि यह जनपद रामपुर का सबसे विशाल मेला होता है जो कि लगभग पन्द्रह दिनों तक चलता है। जिसका ठेका जिला पंचायत रामपुर के द्वारा किया जाता है। ठेका अत्याधिक महंगा होने के कारण ठेकेदार दुकानदारों से अधिक महसूल तथा किसानों से पार्किंग का शुल्क अधिक बसूलते हैं।
जो कि उचित नहीं है वास्तव में इसे किसान मेला के नाम से जाना जाता है लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त बिल्कुल अलग ही है। वास्तव में किसान मेला में ही किसानों को कोई भी सहूलत नहीं मिलती है। भारतीय किसान संघ रामपुर आग्रह करता है
कि इस वर्ष पार्किंग शुल्क साईकिल मात्र दस रुपए, मोटर साईकिल बीस रुपए तथा कार के लिए केवल पचास रुपए शुल्क निर्धारित कर दिया जाए