शासन ने सैफनी नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया
सैफनी बनी आदर्श नगर पंचायत
रामपुर। शासन ने सैफनी नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत प्रदेश के नौ नगर निकायों को आदर्श घोषित किया गया है। इसमें सैफनी नगर पंचायत भी शामिल है।
इस संबंध में प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव अजय कुमार पांडेय की ओर से पत्र जारी किया गया है।शनिवार को नगर पंचायत सैफनी को आदर्श नगर पंचायत का घोषित होने के बाद लोगों ने खुशी का इजहार किया। लोगों ने
नगर पंचायत परिसर में पहुंचकर नगर पंचायत के चेयरमैन फैजान खान को बधाई दी। वहीं सभासदों ने चेयरमैन फैजान खान को बुके देकर सम्मानित किया।
नगर पंचायत भवन में चेयरमैन को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। चेयरमैन फैजान खान ने नगर की जनता को भी आदर्श नगर पंचायत बनने पर बधाई दी।
चेयरमैन फैजान खान ने बताया कि सैफनी नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत में घोषित किया गया। अब इस नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए अलग से फंड दिया जाएगा, जिससे विकास को पंख लगेंगे।