आग से जलने पर हुई चार बच्चों की मौत ,,परिजनों को मिला चार-चार लाख रुपए का मुआवजा।
जनपद बरेली के अंतर्गत कोतवाली फरीदपुर क्षेत्र के नवादा बिलसंडी गांव में गत दिवस 23 फरवरी को घर की छत पर खेल रहे चार बच्चों की मौत आग लगने की वजह से हो गई थी।। बता दे फरीदपुर के नवादा विलसंडी गांव में रामदास का मकान है जिनकी छत पर पुआल रखा हुआ था
पुआल में दोपहर के समय अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने पुरी झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया, इसी दौरान वहां खेल रहे मासूम बच्चे भी आग की चपेट में आ गए ,वहीं बच्चों की चीख पुकार सुनकर उनके परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े।
साथ ही साथ आनंन फानन में बालटियों में भरकर पानी डाला गया और आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक चारों बच्चे बुरी तरीके से ज्वेलर्स चुके थे इनमें प्रियांशी उम्र पांच वर्ष ,मानवी उम्र तीन वर्ष,
अमिताभ ,नैना उम्र 5 वर्ष ,नीतू उम्र 6 वर्ष की मौत मौके पर ही हो गई थी ।इस दर्दनाक हादसे को सुनकर जब इसका पता प्रशासनिक अधिकारियों को चला तो सभी प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूले सुशील चंद्रभान समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने संज्ञान में लिया एवं दुख प्रकट किया था।
इसी बात को लेकर आज जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने आपदा कोष से मृत्यु बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।