उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती विकास क्षेत्र दहगवां पर तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन विभिन्न स्काउट गाइड गतिविधियों के साथ किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती विकास क्षेत्र दहगवां पर तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन विभिन्न स्काउट गाइड गतिविधियों के साथ किया गया

Saturday, February 10, 2024 | February 10, 2024 Last Updated 2024-02-11T07:09:13Z
    Share
उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती विकास क्षेत्र दहगवां पर तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन विभिन्न स्काउट गाइड गतिविधियों के साथ किया गया।


 तीन दिवसीय शिविर में वरिष्ठ स्काउट गाइड प्रशिक्षक नंद राम शाक्य एवं पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा ने बच्चों को स्काउट चिह्न, झंडा गांठ, ध्रुव गांठ, कुर्सी गांठ, सीढ़ी गांठ, स्काउट प्रतिज्ञा, स्काउट नियम,स्काउट सिद्धांत, स्काउटिंग का इतिहास, दिशा ज्ञान, पाक कला, तंबू निर्माण, हाइकिंग, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, टेंट ,

आपातकालीन स्थिति के बारे में बताया गया। स्काउट गाइड शिविर के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला

 में स्काउट गाइड्स द्वारा बनाए गए टेंट्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। विभिन्न टेंटों का निरीक्षण करते हुए अतिथियों ने छात्रों के ज्ञान को भी परखा। छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।


टेंट प्रतियोगिता में टोली महात्मा गांधी को प्रथम स्थान, टोली मीराबाई को द्वितीय स्थान, टोली लक्ष्मीबाई को तृतीय स्थान मिला।


ए आर पी संजीव सक्सेना ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं में समाज और देश के प्रति सेवा- भाव, बड़ों के प्रति आदर-सम्मान और त्याग भावना की प्रेरणा देता है।


ए आर पी रमेश चंद्र ने कहा कि जिस तन्यमता से बच्चों ने कला-कौशल का प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ हैं। ए आर पी जीवन बाबू ने स्काउट गाइड शिविर के दौरान लिए गए प्रशिक्षण को जीवन में उतारने और नौनिहालों के बीच जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।


प्रधानाध्यापक राजीव भटनागर ने कहा कि कहा कि स्काउट गाइड बच्चों के जीवन में अनुशासन लाता है। अनुशासन से राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ती है। स्काउट गाइड हमें जीवन जीने की कला सिखाता है


तथा विपरीत परिस्थितियों में हम किस प्रकार अपना जीवन यापन एवं रहन-सहन बेहतर कर सकते हैं इसको हमें स्काउट गाइड के माध्यम से बेहतर रूप से सीखने में मदद मिलती हैं।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन नंद राम शाक्य ने किया।



कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में वरुण कुमार,मोहित कुमार,आकाश,नेम सिंह, सुनब्बर,लालू आदि उपस्थित रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close