एनयूजे यूपी इकाई के बदायूँ जिलाध्यक्ष विवेक खुराना और महामंत्री राहुल सक्सेना निर्वाचित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एनयूजे यूपी इकाई के बदायूँ जिलाध्यक्ष विवेक खुराना और महामंत्री राहुल सक्सेना निर्वाचित

Sunday, February 11, 2024 | February 11, 2024 Last Updated 2024-02-11T13:04:48Z
    Share
एनयूजे यूपी इकाई के बदायूँ जिलाध्यक्ष विवेक खुराना और महामंत्री राहुल सक्सेना निर्वाचित


शक्ति टेंट हाउस पर हुआ प्रथम कार्यकारिणी का गठन, आशू बंसल और सुशील धीगड़ा संरक्षक, राजकमल गुप्ता कोषाध्यक्ष, अमित अग्रवाल मीडिया प्रभारी बने
बदायूँ।


 नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश संरक्षक प्रमोद गोस्वामी (पूर्व पीटीआई हेड, उ.प्र.) और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना (पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त) के निर्देश पर प्रदेश मंत्री/सचिव सचिन भारद्वाज "


यशोधन" के निर्देशन में आज बदायूँ जिला इकाई की प्रथम कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ समाजसेवी रविन्द्र मोहन सक्सेना की निगरानी में समस्त निर्वाचन गतिविधियां संपन्न हुई।



सर्वप्रथम सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकारगण सुशील धीगड़ा और आशु बंसल को संरक्षक चुना गया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और जिला कोषाध्यक्ष पद हेतु क्रमशः विवेक खुराना, राहुल सक्सेना और राजकमल गुप्ता को चुना गया।


 संगठन का मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल और सह मीडिया प्रभारी अनूप चौहान को चुना गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर विशाल साहू, ओमवीर, सोनू यादव, रिंकू भारद्वाज, जिला मंत्री पद पर सुजात अली खां, सतीश सक्सेना,


नेत्रपाल सैलानी, विकास कश्यप चुने गए। उपस्थित सदस्यों में से कार्यकारिणी सदस्य के पद पर शमसुद्दीन शम्स, दीपक गुप्ता, इमरान, मनोज कुमार, जैनुअल आब्दीन लकी, अंशुल गुप्ता, अजय गुप्ता एडवोकेट, सोहेल खान को चुना गया।



नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश मंत्री/सचिव सचिन भारद्वाज "यशोधन" ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए पत्रकार हितों के साथ सामाजिक कार्यों में भी सहभागिता बढ़ चढ़ कर करनी है।


 हम सब एक परिवार की तरह हैं। हम सब मिलकर एक दूसरे के सुख दुख में साथ देंगे। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि सदस्यता अभियान चलाकर कर्मठ समस्त पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाएं। अंत में संरक्षकगण सुशील धींगडा और आशु बंसल ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता बहुत चुनौती वाला कार्य है।



एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश न करके एकजुट होकर कार्य करें। सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। बैठक में मोहित यादव, विकास भारद्वाज, मुहम्मद वारिस पठान, सोहिल खान, राजकुमार, रवेंद्र कश्यप सहित अनेक पत्रकार सदस्य उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close